खबर

बलात्कार मामले में आरोपी पूर्व अकाली नेता फरार

गुरदासपुर। पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद से फरार हैं, जबकि पुलिस टीम उनका पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि लंगाह पर पुलिस ने 28 सितम्बर की रात को एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

महिला ने आरोप लगाए कि अकाली नेता ने 2009 से उससे कई बार बलात्कार किए। गुरदासपुर के एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा, ‘‘उनके संभावित ठिकाने के बारे में हमें जहां भी सूचना मिल रही है, वहां हम छापेमारी कर रहे हैं।

पुलिस ने लंगाह पर बलात्कार, फिरौती, ठगी और आपराधिक धमकी की भादंसं की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने अपने आरोपों के समर्थन में पुलिस को पेन ड्राइव में एक वीडियो क्लीप भी मुहैया कराए थे। लंगाह ने आरोपों को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777