
उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
राममंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ किया गया रेफर उल्टी-दस्त की शिकायत
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
उनके सहयोगियों ने यह जानकारी दी। दास के डॉक्टर डॉ. एस के पाठक ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष ने पिछले 36 घंटों से कुछ भी नहीं खाया है और उन्हें लगातार उल्टी और दस्त हो रहे हैं।
उनके करीबी सहयोगी महंत कमल नयन दास ने बताया कि नृत्य गोपाल दास की हालत और बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



