उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का नया दौर: 28 फरवरी को राजनाथ सिंह और सीएम योगी करेंगे लोकार्पण, झूलेलाल वाटिका में 10 हजार लोग होंगे शामिल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने 28 फरवरी को ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 के लाेकार्पण की तैयारी शुरू कर दी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समतामूलक चौक से निशातगंज होते हुए डालीगंज तक बने नये रूट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद झूलेलाल वाटिका में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे। किसी तरह की कमी न रह जाए इस पर भी अफसरों का जोर है।

बुधवार को जनसभा के लिए झूलेलाल वाटिका में पंडाल लगाया गया। वीवीआईपी, वीआईपी, अधिकारी व कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए सीटिंग प्लान करके ब्लॉक बनाए गए। जहां सोफा व कुर्सियां रखी जाएंगी। साथ ही मंच तैयार किया गया। कुर्सी, स्टेज, लाइटिंग, साउंड आदि सामान लगाया गया। बल्लियां लगाकर पार्किंग भी तैयार की गई। जिला प्रशासन, नगर निगम, एलडीए समेत अन्य विभाग के अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। लोकार्पण समतामूलक चौक से किया जाएगा। यहां पर रोटरी, रूट और आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया। समतामूलक चौक के पास गड्ढा दिखने पर नाराजगी जताई और भराने के निर्देश दिए। पेड़ों की छटाई भी कराने को कहा। डिवाइडर में कुछ जगह पेंटिंग न होने पर करने के निर्देश दिए। एक-एक चीज बारीकी से देखी। इस कार्यक्रम के बाद रक्षामंत्री विवेक खंड में एलडीए द्वारा जीर्णाेद्वार किए गए लक्ष्मण मंडपम् का उद्घाटन भी करेंगे। यहां भी पंडाल लगने के साथ अन्य तैयारी जोरों पर है।

10 मिनट में पहुंचेंगे आईआईएम रोड से समतामूलक

चार चरणों में तैयार होने वाला 28 किमी ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से सीधे शहीद पथ तक जुड़ेगा। इस नये रूट से एक तरफ दूरी कम होगी और समय बचेगा। अन्य रूटों पर जाम से निजात मिलेगी। खासकर पीकऑवर में परेशानी नहीं होगी। एलडीए ने पहले चरण में आईआईएम रोड से डालीगंज तक रूट तैयार करके संचालित किया गया था। इसके बाद दूसरे चरण में डालीगंज से निशातगंज होते हुए समतामूलक चौक तक नया रूट बनाया है। इसका लोकार्पण 28 फरवरी को होगा। इसके संचालन से आईआईएम से सीधे 10 मिनट में समतामूल चौक तक वाहनों से आनाजाना होगा। इसके आगे तीसरे और चौथे चरण का काम भी तेज हो गया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button