उत्तर प्रदेश

राजधानी लखनऊ में दोपहर के बाद गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भीषण ठंड और गलन के साथ कोहरे का दौर जारी था इसी बीच आज शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और दोपहर के बाद गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।

इससे राजधानीवासियों ने आज खूब ठंड महसूस की। बता दें कि आज सुबह से ही राजधानी के आसमान में बादल छाए रहे और लोगों को छूप के दर्शन नहीं हुए।

इसी बीच शाम के ठीक 3.45 मिनट पर अचानक गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।

दोपहर बाद हुई बारिश से हजरतगंज और आसपास के इलाके के लोग बारिश से बचते नजर आए। लखनऊ के अधिकांश इलाकों में ये बारिश हो रही है। इस बारिश से लोगों को प्रदूषण और धुंध से राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि ठंड भी बढ़ गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस बारिश से गेहूं, गन्ना, समेत तमाम दूसरी फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

वहीं अगर ज्यादा बारिश और खेत में पानी रुक गया तो चना और मसूर जैसी फसलों को नुकसान भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राजधानी में बारिश के आसार हैं। लखनऊ से सटे कानपुर में बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button