रायबरेली। भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने नामांकन से पहले सुपर मार्केट में सभा की। इस दौरान उन्होने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए करारा प्रहार किया। कहा कि रायबरेली वालों को धोखा देने के लिए राहुल गांधी आए हैं। जीतने के बाद वह फिर वायनाड चले जाएंगे। इस बार ऐसा नहीं होगा।
उन्होंने इस दौरान गांधी परिवार पर कई तीखे प्रहार किया। राहुल गांधी की तरह मैं रायबरेली की जनता को छोड़ नहीं जाऊंगा। मैं यहीं पर आप सबके बीच रहूंगा। इस दौरान उन्होंने जनता से जीत का आशीर्वाद भी मांगा। नामांकन से पहले उन्होंने हर वर्ग को साधने की पूरी कोशिश की। मंच पर सभी को बराबर सम्मान दिया।
डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी को बताया भगोड़ा
जिले में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए भगोड़ा तक कह दिया। उन्होंने सुपर मार्केट में कहा कि भगोड़े राहुल गांधी वायनाड भागने वाले राहुल गांधी आज अमेठी की जनता को छोड़कर रायबरेली की जनता से वोट की भीख मांगने आए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार के कामों को भी गिनाया। कहा कि पिछले 10 वर्ष में सरकार ने प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाया। हर गरीब को पक्का मकान दिलाया। शौचालय बनवाया।
पहले पानी के लिए हैंडपंप तलाशने पड़ते थे। अब हर घर नल योजना से पानी पहुंच रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था देश की सबसे अच्छी है। उन्होंने कहा कि इसी रायबरेली में पहले लोग गाड़ियों में असलहे लेकर घूमते थे। अब अपराधी जेल में है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए
नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।