खेल-खिलाड़ी

पंजाब हॉकी लीग की घोषणा, जूनियर स्तर पर अब तक की मिलेगी सबसे बड़ी पुरस्कार राशि

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मोहाली। राउंडग्लास हॉकी अकादमी (आरजीएचए) ने हॉकी पंजाब के सहयोग से जूनियर आयु वर्ग के लिए पंजाब हॉकी लीग (पीएचएल) के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। इस बार कुल पुरस्कार राशि 30 लाख रुपये होगी, जो देश में किसी भी जूनियर स्तर की हॉकी प्रतियोगिता के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि है। राउंडग्लास और हॉकी पंजाब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह लीग, जमीनी स्तर से खिलाड़ियों को व्यापक मैच अनुभव प्रदान करने और उनके पेशेवर व व्यक्तिगत विकास में सार्थक योगदान देने के

उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। देशभर की आठ अकादमियों की टीमें इस लीग में हिस्सा लेंगी, जो दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके पहले संस्करण में पंजाब की छह टीमों ने होम-अवे फॉर्मेट में दो चरणों में भाग लिया था। इस वर्ष का पहला चरण 31 अगस्त से 9 सितंबर तक मोहाली इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button