फ्लैश न्यूज

पं0 गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे: मुख्यमंत्री

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा भारत के पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की 136वीं जयन्ती पर आज यहां लोक भवन स्थित उनकी प्रतिमा के सम्मुख चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म तत्कालीन उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे वर्तमान उत्तराखण्ड के कुमायूं अंचल में हुआ था। वह एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने उच्च शिक्षा अर्जित करने के दौरान ही देश के स्वाधीनता आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभायी थी। इस दौरान पंत जी ने अनेक दायित्वों का निर्वहन किया। स्वतंत्र भारत में और देश में प्रथम चुनाव के उपरान्त उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत ने प्रदेश के विकास की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पंत को भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य करने का भी अवसर प्राप्त हुआ। पंत जी ने विभिन्न पदों पर रहते हुए कर्मठता व निष्ठा के साथ देश और प्रदेश की सेवा की। देश व देश की स्वाधीनता के लिए प्रदेश के विकास, देश की आन्तरिक सुरक्षा के लिए उनके प्रयासों को स्मरण करते हुए देश ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य डाॅ0 महेन्द्र कुमार सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह व सूचना श्री संजय प्रसाद, निदेशक सूचना श्री शिशिर सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button