उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

आकांक्षी नगर योजना के अन्तर्गत चयनित सी0एम0 फेलोज को टैबलेट प्रदान किये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नगर विकास विभाग की 11 हजार करोड़ रुपये की यह विकास परियोजनाएं केवल परियोजनाएं नहीं हैं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

विकसित भारत हम सभी का संकल्प होना चाहिए। विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश आवश्यक है। विकसित उत्तर प्रदेश के लिए हमारे सभी नगर निकायों को आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के साथ ईज आॅफ लिविंग के लक्ष्य को प्राप्त करना होगा।

मुख्यमंत्री आज यहां नगर विकास विभाग की 11000 करोड़ रुपये की 3419 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने आकांक्षी नगर योजना के अन्तर्गत चयनित सी0एम0 फेलोज को टैबलेट प्रदान किये और मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी) की महिला लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाभी, शक्ति रसोई योजना

से जुड़ी महिलाओं को रसोई किट, मिशन भरोसा के लाभार्थियों को आइडेन्टिटी कार्ड, अमृत मित्र योजना की महिला लाभार्थियों को पेयजल गुणवत्ता जांच किट तथा सीवर सफाई मित्रों को सुरक्षा किट प्रदान की। उन्होंने नगर विकास विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन तथा विभाग की पुस्तिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर विकास विभाग द्वारा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। यहां लोकार्पित एवं शिलान्यास किये गये इन कार्याें की कुल धनराशि आज से 07 वर्ष पूर्व नगर विकास विभाग के कुल बजट का तीन गुना है।

यह नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जो विकास के साथ अपनी आस्था को सम्मान और विरासत को संरक्षित करता है। नया उत्तर प्रदेश अपने युवाओं की आजीविका की व्यवस्था के साथ सुरक्षा का बेहतर माहौल प्रदान कर रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777