खेल-खिलाड़ी

पृथ्वी शॉ ने कोर्ट में दायर किया बयान, सपना गिल के छेड़खानी आरोपों को बताया झूठा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबईः भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने लंबे समय से चले आ रहे विवाद में बड़ा कदम उठाया है। मुंबई की डिंडोशी सेशन कोर्ट में 16 दिसंबर को शॉ ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल द्वारा लगाए गए छेड़खानी के आरोपों पर अपना विस्तृत जवाब दाखिल किया। शॉ ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद, दुर्भावनापूर्ण और अपनी छवि खराब करने की साजिश करार दिया है।

यह मामला फरवरी 2023 का है, जब पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ मुंबई के एक क्लब में थे। सपना गिल और उनके साथियों ने बार-बार सेल्फी मांगकर परेशान किया, जिसके बाद क्लब स्टाफ ने उन्हें बाहर कर दिया। शॉ का दावा है कि इसके बाद गिल और उनके साथियों ने उनकी कार पर हमला किया और पीछा करते हुए धमकी दी। इस घटना के आधार पर ओशिवारा पुलिस ने गिल और उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी, उन्हें गिरफ्तार भी किया गया और बाद में जमानत मिली।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button