उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन का करेंगे उद्धाटन, सुरक्षा मुद्दों पर होगी गहन चर्चा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को यहां पूर्वी कमान मुख्यालय में सशस्त्र बलों के तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) का उद्घाटन करेंगे। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि यह सम्मेलन सशस्त्र बलों का शीर्ष विचार-मंथन मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक और रणनीतिक स्तर पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में आयोजित इस वर्ष के सम्मेलन में सुधारों, परिवर्तन, बदलाव और अभियानगत तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसका विषय है ‘सुधारों का वर्ष – भविष्य के लिए परिवर्तन’। अधिकारी ने कहा, ‘‘सम्मेलन का ध्यान संस्थागत सुधारों, गहन एकीकरण और तकनीकी आधुनिकीकरण के प्रति सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही बहु-क्षेत्रीय अभियानगत तैयारियों के उच्च स्तर को बनाए रखना है।

प्रधानमंत्री असम से रविवार शाम यहां पहुंचे और दोपहर बाद बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना होंगे। अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पार और पाकिस्तान के भीतर आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने सटीकता, व्यावसायिकता और उद्देश्य को मूर्त रूप देते हुए तीनों सेनाओं की संतुलित प्रतिक्रिया प्रदर्शित की। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य सशस्त्र बलों को और अधिक मजबूत बनाना है, जिनकी तेजी से जटिल होते भू-रणनीतिक परिदृश्य में चुस्त और निर्णायक भूमिका है।

इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और सेना, वायु सेना तथा नौसेना के शीर्ष कमांडर भाग ले रहे हैं। आखिरी संयुक्त कमांडर सम्मेलन 2023 में भोपाल में हुआ था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button