उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री जी का सेवा, सुशासन और लोक कल्याण पर सदैव फोकस : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सुशासन महोत्सव-2024 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को हम सब के सामने प्रस्तुत करता है। लोग प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और लोक कल्याण के मॉडल के साथ जुड़े हैं। विगत 10 वर्षों में देश व दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति नए भारत का दर्शन कर रहा है।

देश में 140 करोड़ लोगों के विश्वास को अर्जित करने व उस पर खरा उतरने के लिए अनेक योजनाएं हैं। नया भारत सम व विषम परिस्थितियों में दुनिया को नेतृत्व देने की सामर्थ्य रखता है। यह प्रधानमंत्री के दृढ़संकल्प और विजनरी लीडरशिप के कारण सम्भव हुआ है।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी फाउण्डेशन द्वारा नई दिल्ली स्थित डॉ0 अम्बेडकर इण्टरनेशनल सेन्टर में आयोजित सुशासन महोत्सव-2024 में वर्चुअल माध्यम से अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी फाउण्डेशन द्वारा लगातार प्रशिक्षण तथा ओरियन्टेशन के कार्यक्रम चलाये जाते हैं। यह न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना करता है, बल्कि विचार परिवार की उन भावनाओं को भी सुदृढ़ करता है, जो सेवा तथा सुशासन को अपने जीवन का लक्ष्य मानती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में  देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। जेम पोर्टल के माध्यम से जनधन खाता, आधार कार्ड और मोबाइल का बेहतर उपयोग कर, भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना साकार हुई है। इसी का परिणाम है कि पूरी दुनिया भारत की ओर आकर्षित हो रही है। 21 जून की तिथि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में तय की गई।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

judi bola

slot 10 ribu