
कल से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मु
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति कल गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बाद में वह ब्रह्मा कुमारी, हिसार के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ नामक राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगी।



