फ्लैश न्यूजभारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 18 राज्यों के 20 प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे कई क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए 18 राज्यों के 20 बच्चों को शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में इन बच्चों को ये प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये। पुरस्कार पाने वाले बच्चों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पुरस्कार विजेता बच्चों ने अपने परिवारों, अपने समुदायों और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मान पाने वाले बच्चे देश भर के अन्य सभी बच्चों को प्रेरित करेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि लगभग 320 वर्ष पूर्व, सिख पंथ के दसवें गुरु और सभी भारतवासियों के लिए पूजनीय गुरु गोबिन्द सिंह जी और उनके चारों बेटों ने सत्य और न्याय के पक्ष में युद्ध और संघर्ष करते हुए बलिदान दिया था। आज के दिन हम उनके दो सबसे छोटे साहिबज़ादों का स्मरण करते हैं जिनकी वीरता का सम्मान देश-विदेश में किया जाता है।

उन्होंने कहा “मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि सभी पुरस्कार विजेता बच्चों ने अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिये हैं। वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, नवोचार, विज्ञान तथा तकनीकी, समाज-सेवा और खेल-कूद जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आपकी असाधारण बाल-प्रतिभा का परिचय प्राप्त हुआ है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button