विविध

President गुरुवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर

लखनऊ। President राम नाथ कोविद अपना पद संभालने के बाद गुरुवार को पहली बार उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे।

इस दौरे के दौरान वह अपने घर कानपुर देहात भी जाएंगे। उनके दौरे के मद्देनजर लखनऊ में उनकी अगवानी के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है और सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

कोविंद गुरुवार को लगभग तीन बजे वायु सेना के विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे जहां राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कुछ मंत्री उनका स्वागत करेंगे।

हवाईअड्डे पर अगवानी के बाद उन्हें सीधे राजभवन ले जाया जाएगा जहां वे आराम करेंगे और उसके बाद वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाएंगे। यहां राज्य सरकार एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति के सम्मानित करेगी।

एक अधिकारी ने बताया कि इस समारोह के लिए 1500 लोगों को आमंत्रित किया गया है। कोविंद प्रोटोकोल तोड़कर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के 5,कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर रात्रि भोज के लिए जाएंगे।

वह शुक्रवार को कानपुर जाने से पहले राजनीतिक क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात करेंगे और उसी दिन शाम तक लखनऊ वापस आ जाएंगे जिसके बाद वह अपना दौरा समाप्त कर दिल्ली जाएंगे।

15 सितम्बर के कार्यक्रम

  • राष्ट्रपति 15 सितम्बर की सुबह राजभवन में ब्रेक फास्ट करेंगे।
  • इस बीच यहां वह लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं।
  • करीब एक बजे दोपहर में राष्ट्रपति हेलीकप्टर से कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
  • 6 बजे एयरपोर्ट पर वापस लौटेंगे और यहीं से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

तैयारियों में जुटा प्रशासन

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गया है।
  • राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में एक बैठक हुई।
  • बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम(आपूर्ति) आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि, प्रस्तावित यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आने वाले तीन दिन लगातार कार्य करना पड़ेगा।
  • उन्होंने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
  • साथ ही पीडब्लूडी व एनएचएआई के अधिकारियों को मरम्मत योग्य सड़क को ठीक कराने को कहा।
  • साफ-सफाई, स्ट्रील लाइन, सड़कों के गड्ढो की मरम्मत के लिए नगर निगम को निर्देशित किया गया।
  • उन्होंने यातायात व्यवस्था सही रखने के लिए ट्रैफिक सिग्नल जैसे जेब्रा लाइन, स्टाप लाइन, रोड डिवाइडिंग लाइन को पेंट कराने और खराब ट्रैफिक सिंगनल को ठीक करने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने सभी आवश्यक स्थानों पर डाक्टरों की टीम के साथ एम्बुलेंस की तैनाती करने और शहर के बड़े अस्पतालों को एलर्ट रहने के निर्देश भी दिए।
  • साथ ही यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777