उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

महावीर जयंती पर प्रयागराज नगर निगम ने बंद कराईं 300 दुकानें, 22,000 रुपये जुर्माना वसूला

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रयागराज। महावीर जयंती पर नगर में मांस की दुकानें बंद रखने के शासन के निर्देश के अनुरूप प्रयागराज नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को सख्ती बरतते हुए मांस की 300 दुकानों को बंद कराया और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 22,000 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

प्रयागराज नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर बिजय अमृत राज ने बताया कि निगम की कई टीम ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों- काटजू रोड, एजी ऑफिस के पास, करेली, सिविल लाइंस, अल्लापुर और धूमनगंज आदि में निरीक्षण किया। इस दौरान शासन के आदेशों की अवहेलना कर कई दुकानदारों को मांस बेचते हुए पाया गया।

उन्होंने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानों को तत्काल बंद कराते हुए 22,000 रुपये का चालान काटा गया। धार्मिक अवसरों पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी व्यापारियों की जिम्मेदारी है और भविष्य में भी उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज नगर निगम की यह कार्रवाई धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से की गई ताकि सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान हो सके।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button