फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

सत्ता के गलियारों की चर्चा बनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों शासन-सत्ता के गलियारों में केवल इसलिए चर्चा में हैं कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा कर रहे हैं। सार्वजनिक मंच पर खुले दिल से कुछ दिनों के भीतर उन्होंने योगी आदित्यनाथ की दो बार तारीफ क्या कर दी वीडियो वायरल हो गए।

दरअसल, इसके पीछे बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि 7 साल 150 दिन तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने वाले योगी आदित्यनाथ के लिए केशव मौर्य ने ऐसी प्रतिक्रिया पहले नहीं दी। इस दौरान दोनों के रिश्तों पर खासकर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव हमेशा सवाल खड़े करते रहे।

उप मुख्यमंत्री की कथित महत्वाकांक्षा पर तंज कसते हुए सपा प्रमुख ने कहा था कि ‘मानसून ऑफर, सौ लाओ, सरकार बनाओ! हालांकि, अपने इस संदेश में अखिलेश यादव ने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन इसे केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा था।

यह पहला मौका नहीं था जब पार्टी में कलह की खबरों पर अखिलेश ने निशाना साधा हो। इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर कई पोस्ट कर चुके हैं। ऐसे ही एक पोस्ट में उनका आरोप था कि कुर्सी की लड़ाई के चलते राज्य का प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है।

बहरहाल, लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में आए निराशाजनक परिणाम के बाद केशव प्रसाद मौर्य की योगी आदित्यनाथ को लेकर ताजा प्रतिक्रियाओं को बदली राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

अभी राज्य की 10 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। केन्द्रीय नेतृत्व इसको लेकर गंभीर है और सख्त निर्देश हैं, आपसी मनमुटाव को छोड़कर चुनाव में परिणाम देने को तैयार रहें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777