
उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत
यूपी में लाइटनिंग रेज़िलिएंसी मॉडल के सकारात्मक परिणाम, आकाशीय बिजली से मीरजापुर में मौतों के आकड़ों में आई कमी
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लखनऊ। प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि को कम करने के लिए सरकार लगातार वैज्ञानिक और व्यावहारिक कदम उठा रही है। इसी क्रम में मीरजापुर जिले में लागू किए गए “लाइटनिंग रेज़िलिएंसी मॉडल” के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में आकाशीय बिजली गिरने से होने वाली मौतों में लगभग 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक भौगोलिक संरचना, पथरीली जमीन और खनन गतिविधियों के कारण मीरजापुर लंबे समय से वज्रपात के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील रहा है। जिसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, आईआईटी रुड़की और अन्य संस्थानों के सहयोग से पिछले वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण कर ‘लाइटनिंग हॉटस्पॉट मैप’ तैयार किया है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



