उत्तर प्रदेश

राजनीतिक दलों की नजरें लोकसभा के साथ विधानसभा की इन 4 सीटों पर भी

लोकसभा चुनाव के साथ उप्र. की 4 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान होना है। इन सभी सीटों पर अलग-अलग कारणों से उपचुनाव होने हैं। इन विधानसभा सीटों में ददरौल, लखनऊ पूर्व, गैंसड़ी और दुद्धी एसटी सीट शामिल है। ददरौल में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा जबकि, लखनऊ पूर्वी सीट पर 5वें चरण यानी 20 मई को मतदान होगा।

वहीं, गैंसड़ी में छठे चरण यानी 25 मई को वोटिंग होनी है। इसके साथ ही दुद्धी सीट पर आखिरी और सातवें चरण 1 जून में मतदान होगा। विधानसभा उपचुनाव का परिणाम भी 4 जून को आएगा। इन चार विधानसभा सीटों में लोगों की खास निगाहें लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर हैं। लखनऊ पूर्वी सीट पर योगी सरकार में मंत्री रहे आशुतोष टंडन के निधन के बाद उपचुनाव होने जा रहा है।

इस बीच उप चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद से दावेदारों के नाम भी तेजी से चलने लगे हैं। भाजपा के अभेद्य किले में सेंधमारी करने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव मजबूत रणनीति तैयार कर रहे हैं। सपा लखनऊ पूर्वी उपचुनाव को जीतने के लिए अपना पूरा दमखम झोंकने जा रही है।

सपा से अनुराग भदौरिया, रमेश श्रीवास्तव, दीपक रंजन, जूही सिंह, आशुतोष वर्मा समेत कई दावेदारों की सूची में हैं। इस सीट पर 20 मई को मतदान और 4 जून को परिणाम आएंगे। सूत्रों के मुताबिक इस सीट पर भाजपा के टिकट पर लालजी टंडन के बेटे और आशुतोष टंडन के भाई अमित टंडन का नाम आगे है। इसके साथ ही संजय चौधरी, हीरो बाजपेई, अभिजात मिश्रा का नाम भी चल रहा है।

लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट

लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट- 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल ने चुनाव जीता था। उन्होंने सपा के अनुराग भदौरिया को 68731 वोटों के अंतर से हराया। उनके निधन के बाद से यह सीट खाली चल रही थी।

दुद्धी विधानसभा सीट

दुद्धी विधानसभा सीट- 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रामदुलार गोंड ने चुनाव जीता था। उन्होंने सपा के विजय सिंह गौड़ को 6297 वोटों के अंतर से हराया था। रेप केस के चलते उन्हें न्यायालय ने 25 साल की सजा सुना दी। इसके चलते यह सीट खाली चल रही थी।

ददरौली विधानसभा सीट

ददरौली विधानसभा सीट- 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह ने चुनाव जीता था। उन्होंने सपा के राजेश कुमार वर्मा को 9701 वोटों के अंतर से हराया था। राजेश कुमार के निधन के चलते यह भी खाली चल रही थी।

गैसड़ी विधानसभा सीट

गैसड़ी विधानसभा सीट- 2022 के विस. चुनाव में सपा के उम्मीदवार शिव प्रताप यादव ने यहां से चुनाव जीता था। उन्होंने भाजपा के शैलेश कुमार सिंह को 5837 मतों के अंतर से पराजित किया था। 26 जनवरी 2024 को डॉ. यादव की मृत्यु के कारण यह सीट खाली हुई थी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot