उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात… अब हाईवे पर उतरेंगे विमान, नॉर्थईस्ट की पहली इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप का उद्घाटन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 14 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर हैं, जहां वे पूर्वोत्तर भारत की पहली हाईवे-आधारित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक पल होगा जब पीएम मोदी खुद भारतीय वायु सेना (IAF) के C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान से डिब्रूगढ़ जिले के मोरान बायपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग-37 (NH-37) की एक खास स्ट्रिप पर उतरा।

मोरान ELF: रक्षा और आपातकाल की नई ताकत  

– यह 4.2 किलोमीटर लंबी प्रबलित कंक्रीट वाली ड्यूल-यूज स्ट्रिप NH-127 (डिब्रूगढ़-मोरान सेगमेंट) पर IAF के साथ मिलकर तैयार की गई है।
– पूर्वोत्तर में अपनी तरह की पहली यह फैसिलिटी आपात स्थिति, युद्धकालीन जरूरतों, प्राकृतिक आपदाओं या रणनीतिक ऑपरेशन्स में लड़ाकू जेट्स (राफेल, सुखोई, तेजस), ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (ग्लोबमास्टर तक 74 टन) और हेलीकॉप्टर को लैंडिंग-टेकऑफ की सुविधा देगी।

– चीन बॉर्डर (LAC) से करीब 300 किमी दूर होने से यह रक्षा तैयारियों को मजबूत करेगी।

– असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा: “ट्रायल से सफल संचालन तक, कनेक्टिविटी और रणनीतिक मजबूती का नया अध्याय शुरू हो रहा है। असम इस राष्ट्रीय योगदान के लिए गर्वित है।

भव्य एरियल डिस्प्ले का रोमांच  

मोरान ELF पर लैंडिंग के बाद पीएम मोदी लगभग 16 IAF विमानों का शानदार हवाई प्रदर्शन देखेंगे। इसमें फाइटर जेट्स, ट्रांसपोर्ट प्लेन और हेलीकॉप्टर शामिल होंगे। कुछ विमान हाईवे स्ट्रिप पर लैंडिंग या फ्लाई-पास्ट भी कर सकते हैं। यह पूर्वोत्तर में रक्षा क्षमता का भव्य प्रदर्शन होगा।

5,450 करोड़+ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

मोरान कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे:

1- कुमार भास्कर वर्मा सेतु – ब्रह्मपुत्र नदी पर 6-लेन एक्सट्राडोज्ड पुल (लागत करीब ₹3,000 करोड़), जो गुवाहाटी को उत्तर गुवाहाटी से जोड़ेगा और यात्रा समय को काफी कम करेगा।

2- उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए नेशनल डेटा सेंटर – अमीनगांव में उद्घाटन, जो डिजिटल सेवाओं को सुरक्षित और तेज बनाएगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button