खेल-खिलाड़ी

फिन स्विमिंग में प्रदेश के खिलाड़ी दिखायेंगे दम, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित समारोह में यूपी टीम को दी गई विदाई

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश की फिन स्विमिंग टीम फिर एक बार राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाने के लिए तैयार है। पांचवीं राष्ट्रीय फिन स्विमिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए यूपी की 27 सदस्यीय जिसमें (20 पुरुष, 7 महिला) टीम मंगलवार रात मंगलौर (कर्नाटक) के लिए रवाना हो गई।

मालूम हो कि पिछली चार चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इस बार भी प्रदेश का मान बढ़ाने के मकसद से उतरेगी। रवानगी से पहले मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान टीम में चयनित खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई। उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स और फिन स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने टीम में चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि पांचवीं राष्ट्रीय फिन स्विमिंग चैम्पियनशिप मंगलौर (कर्नाटक) के इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में 19 से 22 दिसंबर तक होगी। उन्होंने कहा कि यूपी टीम में चयनित यूपी के खिलाड़ी लखनऊ, वाराणसी, आगरा, सैफई व गोरखपुर से है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button