खेल-खिलाड़ी

हॉकी टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला आज, रहमान एकादश-केडी सिंह बाबू के खिलाड़ी करेंगे जोर आजमाइश

चंद्र भानु गुप्त खेल मैदान (नेशनल कॉलेज ग्राउंड) पर आयोजित द्वितीय फजलुर रहमान मेमोरियल सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला हो गया। अब टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला आज रहमान एकादश और केडी सिंह बाबू एकादश के बीच खेला जाएगा।

पहले सेमीफाइनल में रहमान एकादश ने मोहम्मद शाहिद एकादश को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच की शुरुआत से ही रहमान एकादश ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा। यश ने 11वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि कप्तान अर्पित ने 21वें मिनट में गोल कर बढ़त को मजबूत किया।

दूसरे हाफ में भी रहमान एकादश का दबदबा कायम रहा। अर्पित ने 52वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया और प्रियांशु ने भी 52वें मिनट में गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

मोहम्मद शाहिद एकादश की ओर से अंतिम क्वार्टर में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को कप्तान आमिर ने गोल में बदलकर टीम का खाता खोला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दूसरे सेमीफाइनल में जमन लाल शर्मा एकादश और केडी सिंह बाबू एकादश के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जो निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी पर रहा।

इसके बाद मैच का फैसला शूटआउट से हुआ, जिसमें केडी सिंह बाबू एकादश ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। अब आज होने वाला फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां दोनों टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777