उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

पारुल चौधरी का सपना हुआ पूरा, सीएम ने 4.5 करोड़ के साथ डिप्टी एसपी बनाया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मेरठ: एशियन गेम्स 2022 में देश के लिए गोल्ड मेडल लाने वाली मेरठ की बेटी पारुल चौधरी का डीएसपी बनने का सपना आज सीएम योगी ने पूरा कर दिया. एशियन गेम्स में मेडल पाने वाले खिलाडियों को सीएम योगी ने प्रदेश सरकार की तरफ तरफ धनवर्षा भी की. उड़नपरी पारुल चौधरी पर धनवर्षा के साथ सीएम योगी ने डिप्टी एसपी का नियुक्ति पत्र भी सौंपा.

पारुल चौधरी के भाई राहुल चौधरी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के द्वारा निभाए गए अपने वादे से बेहद प्रसन्न हैं. सीएम योगी ने साढ़े चार करोड़ रुपये का चेक और डिप्टी एसपी का नियुक्ति पत्र पारुल को माता-पिता की मौजूदगी में दिया. राहुल ने बताया कि गांव में सभी खुशियां मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह बेहद खुश हैं कि खिलाड़ियों को योगी सरकार प्रोत्साहित कर रही है. उनकी बहन ने जी तोड़ मेहनत की. उसी का परिणाम है कि उसका सपना पूरा हो गया है.

गोल्डन गर्ल और उड़नपरी जैसे नामों से अब लोग पारुल को पुकारा करते हैं. एक किसान परिवार के घर में जन्म लेने वाली पारुल ने गांव की टूटी फूटी पगडंडियों पर कभी दौड़ लगानी शुरू की थी.

पारुल के पिता कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों पर बहुत ही ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. जिससे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है. लगातार खिलाड़ी आगे निकल रहे हैं और देश के लिए मेडल भी जीतकर ला रहे हैं. उनकी बेटी पारुल अब पूरे देश की बेटी हैं. जिस तरह से सरकार ने सम्मान दिया है, उस खुशी को वे अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकते.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button