लखनऊ। सोशल मीडिया पर शुक्रवार शाम एक वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर गोमती नगर इलाके के कुछ इलाकों में डर का माहौल है। मलेसेमऊ इलाके में सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियों में तेंदुए जैसी एक आकृति चलती नजर रही है। लोगों का दावा है कि ये तेंदुआ है। क्षेत्रीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचीं।
क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिखने वाली आकृति तेंदुए की है या नहीं, लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। अभी तक लोग तेंदुआ की मौजूदगी की बात को महज अफवाह समझ रहे थे पर वीडियो को देख लोगों में दहशत का माहौल है। हमने अपनी टीम को अलर्ट कर दिया है।



