खेल-खिलाड़ी

पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 से हो सकती है बाहर, कुछ ऐसे बंद होगी सुपर-4 की राह!

भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने पहले तो पाकिस्तानी बल्लेबाजों के रन की रफ्तार को रोक दिया, जिसके चलते उनकी टीम केवल 127 रन ही बना सकी। इसके बाद भारतीय टीम ने इस स्कोर को बड़ी ही आसानी से पार कर लिया। इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। एक ऐसा समीकरण बन रहा है, जिसकी वजह से पाकिस्तान का एशिया कप 2025 से बाहर होना तय हो सकता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

पाकिस्तान का अगला मुकाबला यूएई के साथ 17 सितंबर को

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में चार-चार टीमों के साथ बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करेंगी। लेकिन पाकिस्तान के लिए सुपर-4 का रास्ता मुश्किल नजर आ रहा है। उसी ग्रुप में शामिल भारतीय टीम के पास चार अंक हैं, और वह सुपर-4 में आसानी से जगह बना सकती है। ग्रुप-ए की अंक तालिका में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। उसने अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली है। दो अंकों के साथ उसका नेट रन रेट +4.793 है। अब टी20 एशिया कप 2025 के ग्रुप चरण में पाकिस्तान का केवल एक मैच बाकी है, जो उसे 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलना है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777