खेल-खिलाड़ी

ICC World Cup के महामुकाबले से पहले Pakistan की टीम ने की प्रैक्टिस

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अहमदाबाद – पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज, लेग स्पिनर शादाब खान और कामचलाऊ लेग स्पिनर इफ्तिखार अहमद ने भारत के खिलाफ 14 अक्टूबर को होने वाले विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले गुरुवार को यहां ‘स्पॉट’ गेंदबाजी का अभ्यास किया।

इन तीनों स्पिनर ने मुख्य नेट पर बल्लेबाजों को गेंदबाजी नहीं की बल्कि उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में ‘स्पॉट’ गेंदबाजी करने पर ध्यान दिया।

पूर्व में कभी इस तरह का अभ्यास किया जाता था लेकिन फिलहाल ऐसा अभ्यास करना खास चलन में नहीं है। मोर्कल ने छह मीटर और चार मीटर की रेंज के आसपास मार्कर के रूप मेंप्लास्टिक स्टंप लगाए।

दोनों के बीच में उन्होंने लाल प्लास्टिक का कोन (शंकु) रखा और अपने स्पिनरों से सही जगह पर गेंद टप्पा करने को कहा। इन तीनों स्पिनर में शादाब अधिक सटीक नजर आए जबकि नवाज और इफ्तिखार ने या तो बहुत शॉर्ट पिच या फिर ओवर पिच गेंद की। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने इसके अलावा क्षेत्ररक्षण का भी अभ्यास किया।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button