उत्तर प्रदेश

अमृत 2.0 वाटर कॉन्क्लेव के दूसरे दिन मुख्य सचिव ने कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

लखनऊ:  मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने अमृत 2.0 वाटर काॅन्क्लेव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि काॅन्क्लेव में प्रतिभाग किया। दो दिवसीय वाॅटर कॉन्क्लेव का आयोजन नगर विकास विभाग, उ0प्र0 एवं उ0प्र0 जल निगम (नगरीय) के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने अमृत 2.0 कार्यक्रम की व्यापकता की ओर कार्यशाला के प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित करते हुए हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने और अमृत 2.0 कार्यक्रम को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर बल दिया।

उन्होंने बताया कि अमृत 2.0 कार्यक्रम द्वारा प्रदेश में 43 लाख से अधिक घरों को पेयजल कनेक्शन और 5 लाख घरों को सीवर हाउस कनेक्शन दिया जायेगा। उन्होंने टेक्नोलॉजी के अधिक से अधिक प्रयोग, पेयजल, सीवरेज प्रबंधन, री-यूज्ड और यूज्ड वाटर पर जोर दिया।

उन्होंने शहरों को स्वच्छ बनाने, वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने, अमृत योजना के अन्तर्गत सरोवरों का जीर्णोद्धार, वर्षा जल संचयन, प्राकृतिक जल स्रोतों का बेहतर रख-रखाव आदि अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अपने दूरगामी विचार प्रकट किए।

उन्होंने नगर विकास विभाग से अमृत 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त नगरीय निकायों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में परियोजनाएं तैयार कर स्वीकृति उपरान्त उनका तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने की अपेक्षा की।

उन्होंने बताया कि उड़ीसा के पुरी शहर में क्रियान्वित 24×7 जलापूर्ति के सफल मॉडल पर आधारित रामनगरी अयोध्या में 24×7 जलापूर्ति की परियोजना का क्रियान्वयन प्रगति पर है।

कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ पेयजल आपूर्ति एवं जलोत्सारण के क्षेत्र में विभिन्न तकनीकी प्रौद्योगिकी एवं नवाचारों पर चर्चा करना था। इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव के दौरान जल शोधन व जल उत्सर्जन की परियोजनाओं के क्रियान्वयन के विभिन्न आयामों

एवं पहलुओं के विषय में गहन विचार-विमर्श किया गया। इसके आयोजन में यूएसएआईडी एवं केपीएमजी द्वारा सहायोग प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777