भारत

रंगपंचमी पर CM मोहन यादव आज इंदौर में, विश्वविख्यात गैर में होंगे शामिल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रंगपंचमी पर इंदौर में 72 साल पुरानी विश्वविख्यात परंपरा ‘गैर’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव इसके साथ ही अशोकनगर के धार्मिक स्थल करीला धाम में रंगपंचमी के अवसर पर लगने वाले मेले में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह लगभग 11 बजे भोपाल से इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर में बद्रीनारायण मंदिर नरसिंह बाजार से गैर में शामिल होंगे, जिसके पश्चात स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इसके बाद वे दोपहर लगभग दो बजे इंदौर से भोपाल पहुंचकर अशोकनगर के करीला धाम के लिए रवाना होंगे। दोपहर को वे करीला धाम मेले में पहुंचकर माता जानकी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button