उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्य सचिव से राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने भेंट कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और मांग-पत्र सौंपा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ: मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह से राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने भेंट कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और मांग-पत्र सौंपा।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शासन द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है।

गांव के विकास और उन्हें स्वच्छ और सुन्दर बनाने में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए मांग-पत्र पर शासन द्वारा गंभीरतापूर्वक विचार कर समस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा।

इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती मोनिका एस0गर्ग, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज श्री नरेन्द्र भूषण, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ0एम0के0एस0सुंदरम, सचिव

महिला कल्याण श्रीमती बी0 चन्द्रकला, विशेष सचिव गृह श्री योगेश कुमार सहित संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ0 अखिलेश सिंह व पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button