फ्लैश न्यूज

29 अक्टूबर 2025 का अंक ज्योतिष: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, किस मूलांक का चमकेगा भाग्य

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अंक ज्योतिष से भी जातक के बारे में बहुत कुछ पता चल जाता है। किसी भी व्यक्ति के मूलांक आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता चल जाता है। मूलांक के अनुसार, आज का दिन आपका कैसा होगा चलिए बताते हैं। आज 29 अक्टूबर है और दिन बधुवार है। आज की तारीख का जोड़ करके (2+9=11, 1+1= 2) मूलांक 2 आ रहा है, जिसके स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं और बुधवार का दिन होने से आज सभी मूलांक वालों पर बुध ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का दिन रहेगा।

मूलांक 1

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। व्यवसाय क्षेत्र में आपके के लिए कुछ प्रस्ताव आ सकते हैं, जो सरकारी काम से जुड़े हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। दिनभर आप ऊर्जावन महसूस करेंगे। कुछ मामलों में आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण करना काफी जरुरी है। पाचन संबंधी समस्या देखने को मिल सकती हैं।

मूलांक 2

मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामले में धनलाभ देखने को मिलेगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। हर चीज में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपके नाम की ख्याति होगी।

मूलांक 3

आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नॉलेज की बातों की तारीफें की जाएगी। सब लोग आपकी सलाह को गंभीर लेंगे। यदि आप किसी सरकारी शिक्षा संस्थान से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए विचार जरुर करें। लेकिन आज बिना सोचे-समझे कोई भी काम करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों के लिए यह दिन सामान्य रहने वाला है। कहीं से आपको सरकारी नोटिस आ सकता है। सतर्क रहने की आपको काफी जरुरत है। आर्थिक मामलों में धन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन सोच-समझकर फैसला लें। पिता की सेहत पर विशेष ख्याल रखना है। लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताना काफी शुभ रहेगा।

मूलांक 5

आज का दिन मूलांक 5 के लिए अनुकूल ही रहेगा। वर्कप्लेस पर आप जिस काम को पूरा करने की योजना बना रहे है, उसका मौका मिल सकता है। नए बिजनस करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी शुभ है। हालांकि, आपको आर्थिक मामले में साझेदारी में धन निवेश करने से बचना जरुरी है, वरना पैसा फंस जाएंगे।

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों के लिए यह नॉर्मल ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी विवाद में आप फंस जाएंगे। झगड़ों से दूर रहे, वरना आपको नुकसान हो सकता है। वर्कप्लेस पर किसी से बहस हो सकती है। कटु वाणी का प्रयोग न करें। क्रोध को नियंत्रण करें। आज के दिन आप शांत रहे तो इसी में भलाई है।

मूलांक 7

मूलांक 7 वाले किसी भी मामले में फंसे हुए, तो अब बात अब आपकी सुलझ जाएगी। खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव की स्थिति बढ़ जाएगी। परिवार में पिता और पुत्र की सेहत पर ध्यान देना जरुरी है। घर में किसी व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है।

मूलांक 8

मूलांक 8 वालों के लिए यह दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ हो सकता है। आप कुछ समस्याओं और बाधाओं से परेशान हो सकते हैं। अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरुरत हो सकती है। दिल से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। लापरवाही न बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। गुस्सा पर कंट्रोल करें।

मूलांक 9

बता दें कि, मूलांक 9 वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा और धन व सेहत के मामले में समस्या आ सकती है। रोजगार के क्षेत्र में नए कार्य में आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। माता-पिता और बच्चों का सहयोग मिलेगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button