फ्लैश न्यूज

अब बाराबंकी में भी होगा किडनी-लिवर ट्रांसप्लांट, लोहिया संस्थान और हिंद इंस्टीट्यूट के बीच हुआ एमओयू

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण में गति लाने के लिए मंगलवार को लोहिया संस्थान और बाराबंकी स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बीच प्रत्यारोपण को लेकर करार हुआ। इसके तहत लोहिया संस्थान हिन्द इंस्टीट्यूट को अंग प्रत्यारोपण के लिए तकनीकी सहायता देगा।

लोहिया संस्थान में किडनी ट्रांसप्लांट की जा रही है। लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट शुरू करने की जरूरत है। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले में उन्नत ऑर्गन ट्रांसप्लांट सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत लोहिया संस्थान को पड़ोसी जिलों में अंग प्रत्यारोपण के लिए मार्गदर्शन और विशेषज्ञ सहयोग देने का निर्देश दिया गया है। इसको ध्यान में रखकर यह करार किया गया है।

इस करार के तहत दोनों संस्थान एक दूसरे को सहयोग करेंगे। हिंद मेडिकल कॉलेज किडनी, कॉर्निया, लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित करेगा। कार्यक्रम में संस्थान में यूरोसर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. ईश्वर राम धायल, कॉर्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. भुवन चंद्र तिवारी और नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभिलाष चंद्रा मौजूद रहे। हिंद मेडिकल कॉलेज से डॉ. दीपक मालवीय और अरुण श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button