
फ्लैश न्यूजभारत
‘ठंड में कोई भी खुले में न सोए’ रैन बसेरा बनेगा जरूरतमंदों का सहारा, महापौर ने किया उद्घाटन
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
राजधानी में शीत लहर के बीच नगर निगम द्वारा जोन 8 के अवध चौराहे पर बदनाम लड्डू के सामने बनाये गए अस्थाई रैन बसेरे का महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को उद्घाटन किया। रैन बसेरे में कुल 45 बेड की व्यवस्था की गई है, जहां यात्रियों और जरूरतमंदों के ठहरने की सुविधा रहेगी। साथ ही स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है।
अस्थायी रैन बसेरे के निर्माण से दिल्ली, कानपुर, उन्नाव, वाराणसी, गोरखपुर, सीतापुर और हरदोई जैसे प्रमुख मार्गों से आने-जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य है कि सर्दी में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर न हो।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



