
भारत
नीति आयोग की बैठक आज, ममता समेत इन राज्यों के सीएम नहीं होंगे शामिल
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
कोलकाता। राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग की बैठक में माइक्रोफोन विवाद के करीब एक साल बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को नई दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगी, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को संबोधित करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कर्नाटक के सिद्दारमैया ने भी बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के बैठक में शामिल न होने के फैसले के लिए हालांकि कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि पिछले साल नीति आयोग की बैठक में उनका कड़वा अनुभव इस महत्वपूर्ण बैठक में उनकी अनुपस्थिति का एक प्रमुख कारण हो सकता है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



