उoप्रo में हो रहे नगर Nikay Chunav में खुलेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी ऐसी तमाम घोषणाएं कर रहे हैं कि नगर निगमों को ज्यादा अधिकार संपन्न बनायेंगे।
nikay_chunav_up
इस तरह की विभिन्न घोषणाएं विभिन्न जगहों पर कर रहे हैं। इससे साफ लग रहा है कि प्रदेश सरकार Nikay Chunav को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है और प्रदेश चुनाव आयोग इन तमाम गंभीर चीजों को संज्ञान में नहीं ले रहा है।
इससे यह भी साफ जाहिर होता है कि प्रदेश चुनाव आयोग को भी योगी सरकार ने दबाव में ले रखा है और लगातार ऐसी घोषणाएं न सिर्फ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है बल्कि टाउन एरिया से लेकर नगर निगम तक के चुनाव प्रभावित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।