उत्तर प्रदेश

नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी, महेश कुमार ने किया टॉप, देखें टॉप 10 की लिस्ट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 की परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है। NTA ने आज आधिकारिक वेबसाइट पर नीट यूजी 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 12,36,531 छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि यह संख्या पिछले वर्ष के 13.15 लाख उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से कम है। पिछले वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या भी 23.33 लाख से अधिक थी।

टॉप 10 टॉपर्स

टॉपर का नाम    रैंक     राज्य
महेश कुमार 1 राजस्थान
उत्कर्ष अवधिया 2 मध्य प्रदेश
कृष्ण जोशी 3 महाराष्ट्र
मृणाल किशोर झा 4 दिल्ली
अविका अग्रवाल 5 दिल्ली
जेनिल विनोदभाई भयानी 6 गुजरात
केशव मित्तल 7 पंजाब
 झा भव्य चिराग 8 गुजरात
हर्ष केदावत 9 दिल्ली
आरव अग्रवाल 10 महाराष्ट्र

नीट यूजी 2025 के टॉप 10 टॉपर्स की सूची में तीन उम्मीदवार दिल्ली से, दो-दो उम्मीदवार गुजरात और महाराष्ट्र से, तथा एक-एक उम्मीदवार पंजाब और मध्य प्रदेश से हैं। जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 22,76,069 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 22,09,318 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 12,36,531 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की।

अधिकतम उत्तीर्ण अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश (1.70 लाख से अधिक) से हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (1.25 लाख से अधिक) और राजस्थान (1.19 लाख से अधिक) का स्थान है। एनटीए हर साल मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट आयोजित करता है। एमबीएसएस कोर्स के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं जिनमें सरकारी अस्पतालों में लगभग 56,000 और निजी कॉलेजों में लगभग 52,000 सीटें हैं। दंत चिकित्सा, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी नीट परिणामों का उपयोग किया जाता है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button