
उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
उप राष्ट्रपति चुनाव से पहले NDA सांसदों की डिनर पार्टी रद्द, पीएम PM आवास पर होना था कार्यक्रम
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
उप राष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार, नौ सितम्बर को प्रस्तावित चुनाव से एक दिन पहले सोमवार (आठ सितम्बर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया था। हालांकि, अब इस कार्यक्रम को रद कर दिया गया है।
कई राज्यों में भीषण बाढ़ के मद्देनजर रद की गई पार्टी
माना जा रहा था कि डिनर पार्टी एक तरीके से उप राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए नेताओं के बैठक के तौर पर थी। लेकिन अब इसे रद कर दिया गया है और इसके पीछे की वजह भी सामने आई है। चूंकि पंजाब उत्तर भारत के कई राज्य इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। आपदा की इन स्थितियों के मद्देजनर डिनर पार्टी को रद कर दिया गया।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



