
फ्लैश न्यूजभारत
गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के बीच मोदी ने ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत किया
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के बीच भारत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने चमरपंथी संगठन हमास की ओर से इजराइली बंधकों की रिहाई के संकेतों का उल्लेख किया और कहा कि यह क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भारत शांति की दिशा में किए गए सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।’’ ट्रंप ने इजराइल और हमास के बीच दो वर्ष से जारी युद्ध को समाप्त कराने की एक शांति योजना पेश की थी।
हमास ने कहा कि वह बंधकों को रिहा करने तथा अन्य फलस्तीनियों को सत्ता सौंपने को तैयार है, लेकिन योजना के अन्य पहलुओं पर फलस्तीनियों के बीच और विचार-विमर्श की आवश्यकता है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



