भारत
विधायक सीता सोरेन ने JMM के सभी पदों से दिया इस्तीफा
रांची। झारखंड में जामा सीट से विधायक सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्याग पत्र पार्टी प्रमुख व ससुर शिबू सोरेन को भेजा है।
सीता सोरेन ने कहा कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव और सक्रिय सदस्य हूं। वर्तमान में पार्टी की विधायक हूं। अत्यंत दुखी हृदय के साथ अपना इस्तीफा दे रही हूं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।