उत्तर प्रदेश

मायावती इस दिन शुरू करेंगी चुनावी रैली, प्रचार अभियान में सारथी बनेंगे आकाश आनन्द

बसपा सुप्रीमो मायावती, 14 अप्रैल, भीम राव आंबेडकर जयंती के दिन से लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू करेंगी। अभियान की शुरूआत सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की रैली से होगी, इन सीटों पर 19 अप्रैल को प्रथम चरण में मतदान होना है। इसके पहले 7-8 अप्रैल को नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद भी सहारनपुर में प्रचार करेंगे।

चुनावी प्रक्रिया से दूर मायावती ने बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैली संबोधित करने की हरी झंडी दे दी है, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में केक काटकर आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। रैली के माध्यम से सहारनपुर सीट पर प्रत्याशी माजिद अली के रूप में बसपा की बादशाहत बरकरार रखने का प्रयास करेंगी।

वहीं, पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि मायावती के चुनाव प्रचार अभियान संबन्धी अधिकारिक सूचना पार्टी द्वारा नहीं दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे चुनाव के दौरान बसपा प्रमुख की कई चुनावी रैलियां प्रस्तावित हैं।

रैली के जरिए मायावती, मतदाताओं को बसपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। उक्त क्रम में ही गागलहेड़ी में रैली करने के लिए पर्याप्त स्थल की तलाश की जा रही है। इसके बाद बिजनौर, नगीना और सहारनपुर सीटों पर बसपा सुप्रीमो की रैलियों को लेकर तैयारी तेज कर दी गईं हैं।

अलीगढ़ सीट पर हितेंद्र उपाध्याय बंटी होंगे बसपा प्रत्याशी

बसपा ने सोमवार को अलीगढ़ सीट पर प्रत्याशी बदल दिया है, पूर्व में घोषित एआईएमआईएम नेता गुफरान नूर की जगह अब हितेंद्र उपाध्याय बंटी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

बसपा ने सीट पर ब्राम्हण चेहरे को तवज्जों दी है, इससे तरह-तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा द्वारा अधिकारिक रूप से दी गई है। उन्होंने बताया कि बंटी उपाध्याय तीन अप्रैल को घंटाघर पार्क से नामांकन करने कलेक्ट्रेट जाएंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

judi bola

slot 10 ribu