उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

मायावती का ऐलान- जम्मू-कश्मीर में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि बसपा यह चुनाव अकेले लड़ेगी। बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लोकतंत्र में चुनाव की अहम भूमिका, जिससे बहुत सारी समस्याओं का समाधान संभव है।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए आज तिथि की घोषणा होने का स्वागत करती है ताकि वहां संविधान के हिसाब से राजनीतिक व लोकतांत्रिक गतिविधियां जोर पकड़ सकें। उन्होंने कहा कि बसपा यह चुनाव अकेले लड़ेगी। वहीं, एक अन्य पोस्ट में बसपा प्रमुख ने हरियाणा में एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव का भी स्वागत करते हुए कहा, ‘‘वहां बसपा का इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मजबूत गठबंधन पहले से जमीन पर सक्रिय है!’’

उन्होंने कहा कि बसपा का संकल्प पूरी दमदारी के साथ यह चुनाव लड़कर खुद अपनी गठबंधन की सरकार बनाने का है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और मतगणना चार अक्टूबर को होगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button