खेल-खिलाड़ी

मनिका बत्रा एशियाई खेलों के टेबल टेनिस स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल में पहुंची

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका बत्रा ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीदें बरकरार रखीं।

पुरुष खिलाड़ियों के लिए हालांकि यह दिन मिश्रित नतीजे वाला रहा। मनिका ने करीबी मुकाबले में थाईलैंड की सुथासिनी सावेटाबुट को 4-2 (11-7, 6-11, 12-10, 11-13, 12-10, 11-6) से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

मनिका 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता है। उन्होंने इंडोनेशिया में हुए पिछले एशियाई खेलों में मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता था। वह क्वार्टर फाइनल में विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज चीन की यिदी वांग से भिडेंगी।

इन खेलों में यह पदक जीतने का उनका आखिरी मौका होगा। पुरुषों के अंतिम 16 दौर में मानव विकास ठक्कर और मानुष उत्पलभाई शाह की भारतीय जोड़ी ने इजाक क्वेक योंग और येव एन कोएन पैंग को 3-2 (3-11, 11-9, 11-6, 5-11) से हराया।

मानव और मानुष की जोड़ी का अगला मुकाबला कोरिया के वूजिन जांग और लिम जोंग-हून से होगा। शरत कमल और जी साथियान की अनुभवी भारतीय जोड़ी चीन की चुकिन वांग और फैन जेंडोंग की चीन की जोड़ी के खिलाफ 0-3 (5-11, 4-11, 7-11) से हार गई।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button