उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र विजेता

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

विश्वविद्यालय के विधि संकाय के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र आदित्य राज सोनी और इरा उपाधाय ने विधिक सेवा केंद्र, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल की है। दोनों छात्रों को उनकी उत्कृष्ट लेखन क्षमता और विधिक विषयों पर गहन अनुसंधान के लिए विजेता घोषित किया गया है।

इस प्रतियोगिता में देशभर के विधि छात्रों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को विधिक लेखन में प्रोत्साहित करना और उन्हें अपने विचारों को सारगर्भित तरीके से प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करना था।

आदित्य राज सोनी और इरा उपाधाय ने अपने लेखों में गहन अनुसंधान, तार्किक विश्लेषण और स्पष्ट प्रस्तुति के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

उनके लेखों ने न केवल विधिक सिद्धांतों को स्पष्ट किया, बल्कि समसामयिक विधिक मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के डीन प्रो.(डॉ) बीडी सिंह ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा, यह हमारे संकाय के लिए गर्व का विषय है कि हमारे छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विजेता बने हैं। यह उनके कठोर परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button