धार्मिकफ्लैश न्यूज

काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की लगी लंबी कतार, बम-बम भोले के जयकारों से गुंजा शिवालय

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वाराणसी: भगवान शिव की पवित्र नगरी काशी में सावन के तीसरे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम और अन्य शिव मंदिरों में भक्तों व कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए करीब दो किलोमीटर लंबी कतार देखी गई। मंगला आरती के बाद मंदिर के द्वार खुलते ही ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के वेश में तैनात किया गया, साथ ही टेथर्ड ड्रोन और लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। भक्तों और कांवड़ियों के लिए रेड कार्पेट की व्यवस्था की गई है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button