उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान: कर्मचारियों को नहीं मिला बोनस, निदेशक बोले जल्द होगा समस्या का समाधान

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्यरत 3000 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अभी तक बोनस नहीं मिल पाया है। यह हाल तब है जब लोहिया संस्थान के संकाय प्रभारी मानव संसाधन की तरफ से संबंधित एजेंसी को तीन बार बोनस देने के लिए पत्र भेजा जा चुका है।

बताया जा रहा है इस सब के बावजूद भी एजेंसी अपने ही कर्मचारियों की समस्याओ के बारे में विचार नहीं कर रही है। हालांकि इस बात की जानकारी होने पर डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉक्टर सीएम सिंह ने इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल, बोनस ना मिलने के करण आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है। बताया जा रहा है कि होली और ईद जैसे बड़े त्यौहार बीत जाने के बाद भी अभी तक इन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बोनस नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व दो दर्जन से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बोनस न मिलने पर एक बैठक भी की थी।

कर्मचारियों ने बताया है कि बोनस के मुद्दे पर एजेंसी तथा संस्थान प्रशासन अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रख चुके हैं, संस्थान प्रशासन की तरफ से भी एजेंसी को पत्र भेजा गया है, लेकिन बोनस अभी तक नहीं मिल पाया है। कर्मचारियों का कहना है कि कम वेतन होने के चलते बोनस उनके लिए बहुत जरूरी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777