फ्लैश न्यूजभारत

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शराब चोरी मामलाः आबकारी निरीक्षक ने ट्रक चालक पर दर्ज कराया गबन का मुकदमा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक ट्रक से 22 पेटी अंग्रेजी शराब चोरी होने के मामले में आबकारी विभाग ने ट्रक चालक के विरुद्ध गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। यह घटना हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला के पास 13 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। मामले में चालक की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर आबकारी निरीक्षक द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित रेडिकोरवेतान से बलिया के सुमन गुप्ता होलसेल के लिए भेजी जा रही शराब की खेप ट्रक से ले जाई जा रही थी। जांच में खेप से आफ्टर डार्क ब्रांड की 12 पेटियां तथा 8 पीएम ब्रांड की 10 पेटियां, कुल 22 पेटियां कम पाई गईं।

ट्रक चालक अनिल कुमार ने बताया कि 13 दिसंबर की रात करीब एक बजे अचानक पेट दर्द होने के कारण उसने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक खड़ा कर दवा खाई और सो गया। सुबह जागने पर ट्रक का तिरपाल कटा हुआ मिला और शराब की कुछ पेटियां गायब थीं।

घटना की सूचना 14 दिसंबर को दूरभाष के माध्यम से प्राप्त हुई। इसके बाद 15 दिसंबर को ट्रांसपोर्टर अजय शर्मा ने सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय, सुलतानपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। 16 दिसंबर को आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर स्टाफ के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और शराब की पेटियों की गिनती कराई, जिसमें 22 पेटियां कम पाई गईं।

जांच के दौरान मोटर मालिक नरेंद्र कुमार, ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर से पूछताछ की गई। प्रथम दृष्टया राजस्व हानि को देखते हुए आबकारी विभाग ने चालक की भूमिका को संदिग्ध माना। इसके बाद आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव (क्षेत्र-5, बल्दीराय) ने चालक अनिल कुमार के विरुद्ध गबन सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button