
खेल-खिलाड़ी
Lionel Messi का इक्वाडोर के खिलाफ चला जादू, Argentina के लिए गोल कर दिलाई जीत
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
ब्यूनस आयर्स – लियोनेल मेस्सी के दूसरे हाफ में फ्री किक पर किए गए गोल की मदद से विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग के अपने पहले मैच में इक्वाडोर को 1-0 से हराया।
अर्जेंटीना के 36 वर्षीय कप्तान ने लगभग 83 हजार दर्शकों के सामने 78वें मिनट में यह महत्वपूर्ण गोल किया जिससे उनकी टीम अपने अभियान का जीत से शुरुआत करने में सफल रही।
मेस्सी का यह 176 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 104वां गोल है। विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों में यह उनका 29वां गोल है जिससे उन्होंने उरूग्वे के लुई सुआरेज के रिकॉर्ड की बराबरी की।
दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग के अन्य मैचों में कोलंबिया ने राफेल सैंटोस बोर्रे के 46वें मिनट में हेडर से किए गए गोल की मदद से वेनेजुएला को 1-0 से हराया। पराग्वे और पेरू के बीच मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



