खबरविशेष

कैसे लिंक करें आधार को पैन से

यदि अभीतक आप अपने को आधार से लिंक नहीं कर पाये हैं, और उसे लिंक करना चाहते हैं तो उसका तरीका कुछ इस प्रकार से है।
पैन कार्ड को आधार से लिंक करना कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है। यह बेहद ही आसान है। ऐसा करने के लिए सबसे पहले आपको इन्कम टैक्स विभाग की ई—फाइलिंग साइट https://incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा।

इस साइट पर आपको बायीं तरफ “Quick Links” का आप्सन मिलेगा। इसी में ऊपर से नीचे की तरफ आने पर तीसरे नम्बर पर आपको दिखाई देगा “Link Aadhar” आप इस पर क्लिक कीजिए, एक नया पेज खुलकर आयेगा, जिस पर आपको पैन कार्ड और आधार नं0 की जानकारी फीड करनी है।

इसी के साथ इसमें आधार कार्ड पर अंकित नाम भी हूबहू वैसा ही भरना होगा, इसी के साथ अन्य मांगी गई जानकारी भी भरनी होगी।
यदि पैन कार्ड और आधार कार्ड में भरी हुई जानकारी एक सी नहीं होंगी तो आपका पैन कार्ड, आधार कार्ड से लिंक नहीं हो पायेगा। ऐसी स्थिति में आपको उसे ठीक कराना होगा, और जब देानों कार्ड में एकरूपता आ जायेगी, ​तभी आपका पैन कार्ड, आधार कार्ड से लिंक हो पायेगा।

1 2Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777