केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी एवं कर्नाटक राज्य जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष ने बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ में हुई मौतों को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए इस त्रासदी को ”एक असंवेदनशील और आत्म-अभिमानी सरकार की छवि” के रूप में परिभाषित किया है।
कुमास्वामी ने कल देर रात यहां स्थित अपने आधिकारिक आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए राज्य के शीर्ष नेतृत्व को ”अक्खड़” बताया और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपनी सरकार पर पूरी तरह से नियंत्रण खो दिया है। उन्होंने कहा, ”मुख्यमंत्री निष्क्रिय हैं, गृह मंत्री एक कठपुतली हैं और उपमुख्यमंत्री बेलगाम हैं।
कुमारस्वामी ने दो समानांतर समारोहों (एक विधान सौध के पास और दूसरा स्टेडियम में) के आयोजन की जल्दबाजी की निंदा की और कहा कि यह आयोजन प्रशासन की लापरवाही और खराब निर्णय क्षमता का परिणाम है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को व्यक्तिगत रूप से आरसीबी के घर वापसी समारोह के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने उपमुख्यमंत्री की कथित खराब निर्णय क्षमता और व्यक्तिगत महिमामंडन के प्रति खतरनाक जुनून को जिम्मेदार ठहराया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ”शिवकुमार की व्यक्तिगत महिमा की चाहत ने उन्हें इस तरह के बड़े आयोजन के प्रबंधन में लापरवाही बरतने के लिए प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप यह त्रासदी हुई।
केंद्रीय मंत्री ने कहा,”मुख्यमंत्री सिद्दारामैया तुरंत अपने उपमुख्यमंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त करें। शिवकुमार की लापरवाही और व्यक्तिगत महिमामंडन के कारण हुई इस त्रासदी के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उन्हें कैबिनेट से हटाया जाना चाहिए।
राज्य सरकार को इस त्रासदी के लिए पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को तत्काल कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए। यह सिर्फ कुप्रबंधन नहीं है; यह बुनियादी प्रशासन का पूर्ण पतन है। छह लोगों की दुखद मौत हुई है,
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए
नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।