खेल-खिलाड़ी

स्पोर्ट्स हॉस्टल के कृष्ण ने हासिल किए पांच स्वर्ण पदक, राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में मारी बाजी

39वीं सब जूनियर और 54वीं जूनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप के अंतिम दिन सोमवार को स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के कृष्ण यादव (ग्रुप टू) ने दो नये कीर्तिमान बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही पांच स्वर्ण पदक जीतने वाले कृष्ण यादव ग्रुप टू में बालक वर्ग में भी इंडिविजुअल चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया। ग्रुप थ्री में लखनऊ टीम ने 46 अंकों के साथ टीम चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। ग्रुप वन और ग्रुप टू में गौतमबुद्ध नगर ने टीम चैंपियनशिप हासिल की। दोनों ग्रुपों में गौतमबुद्ध नगर को 213-213 अंक मिले।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777