धार्मिक

जानें क्या है होलिका दहन का मुहूर्त?

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और ठीक इसके अगले दिन होली मनाई जाएगी। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि इस बार 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।24 मार्च को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।

जानें कब खेली जायेगी होली
होलिका दहन के ठीक अगले दिन होली मनाई जायेगी इस साल 25 मार्च को होली है।

कैसे करें होलिका दहन पर पूजा
होलिका दहन की पूजा करने के लिए सबसे पहले स्नान कर साफ़ धुले हुए वस्त्र पहनें अब पूजा वाले स्थान पर उत्तर या पूरब दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं।

गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की मूर्ति बनाये पूजा के लिए रोलीफूलफूलों की मालाकच्चा सूतगुड़साबुत हल्दीमूंगबताशेगुलाल नारियल5 से 7 तरह के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें। अब मिठाइयां और फल चढ़ाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें होलिका की पूजा के साथ ही भगवान नरसिंह की भी पूजा का विधान है। अब होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button