धार्मिक

मनौती के राजा विराजे, इस दिन होगा ये विशेष

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 मनौतियों के राजा गजानन के आगमन के साथ लगातार 10 दिन तक चलने वाले महोत्सव की शुरुआत शनिवार से हो गई। राजधानी के वातानुकूलित और विभिन्न पंडालों के साथ घर-घर विध्नहर्ता का प्राकट्य हो गया है।

भक्तों की भारी भीड़ पंडालों में शाम से भी जुटना शुरू हो गई है। गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका में गणेश महोत्सव प्रारंभ हो गया है। ढोल नगाड़ों के साथ घरों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।

गौरी नंदन तेरा वंदन…
झूलेलाल वाटिका में गणेश उत्सव कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि हर दिन भगवान गणेश के लिए कुछ न कुछ नया आयोजन किया गया है। वाराणसी के पं. कौशल पांडेय के सानिध्य में अयोध्या, वाराणसी के अन्य आचार्यों द्वारा मंत्रों के साथ मूर्ति की स्थापना कराई गई।

यहां यजमान के रूप मे अखिलेश बंसल परिवार के साथ पूजन में बैठे। मूर्ति स्थापना के समय पण्डाल गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंज उठा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलकाता के संजय शर्मा और लखनऊ के सिद्धू महाराज के निर्देशन में हुये।

भजन की शुरुआत संजय शर्मा ने गणपति राखो मेरी लाज.., भजन से की। उसके बाद गौरी नन्दन तेरा वंदन.., सुनाया तो पण्डाल में बप्पा के जयकारे गूंज उठा। इसी क्रम में उन्होंने घर में पधारों गजानन.., और मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे.., सुनाया।

उत्सव के मुख्य आकर्षण
9- सितम्बर- गजरा, रात्रि 8:00 बजे
11- सितम्बर- दूर्वाभिषेक, मध्यान्ह 12 बजे
12- सितम्बर- छप्पन भोग, रात्रि 8 बजे
13- सितम्बर- सिन्दूराभिषेक मध्यान्ह 12 बजे,
15- सितम्बर- पाशांकुश पूजन मध्यान्ह 12 बजे
16- सितम्बर- महाभिषेक मध्यान्ह 12 बजे, तथा महामोदक रात्रि 8:00 बजे।

चाट-फूड और आइसक्रीम की दुकानों से सजा पंडाल
इसके अलावा काफी संख्या में दुकानें लग गई हैं। चाट, फास्ट-फूड एवं आइस्क्रीम के काउंटर लग गए हैं। महिला एवं बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा फूड जोन, किड्स जोन, गेम जोन, शापिंग जोन, लाइव प्रोग्राम नृत्य नाटिका एवं भजन, सिंगर सेलेब्रिटी मुख्य आकर्षण है। महामंत्री सतीश अग्रवाल के मुताबिक श्रृंगार एवं आरती प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एवं सायं 6:00 बजे होगी। इसमें सभी श्रद्धालु भाग ले सकते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे एवं 6 बजे से रात्रि 10 बजे

तक तक मनौतियों के राजा के दर्शन होंगे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल, उपाध्यक्ष व पार्षद रंजीत सिंह, संजय सिंह गांधी, देशराज अग्रवाल, जयकरण सिंह, मुकेश शुक्ला, मुकेश जिन्दल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अजय अग्रवाल, अतुल बंसल, नीलेश अग्रवाल टाटा, रामशंकर वर्मा, नरेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुधांशु बाथम, रोहित अग्रवाल मौजूद रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button